मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील मोदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित, पटना AIIMS में भर्ती

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील कुमार मोदी भी COVID19 से संक्रमित पाए गए। वह एम्स पटना में भर्…

बिहार चुनाव: शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील मोदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित, पटना AIIMS में भर्ती
बिहार चुनाव: शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील मोदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित, पटना AIIMS में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील कुमार मोदी भी COVID19 से संक्रमित पाए गए। वह एम्स पटना में भर्ती हैं।




कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। पिछले दो दिनों से मेरे शरीर का तापमान हल्का ज्यादा था। बेहतर निगरानी के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। फेफड़ों का सीटी स्कैन सामान्य है। जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए वापस आऊंगा।'



सुशील कुमार मोदी से पहले भाजपा के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनके वायरस की चपेट में आने के बाद राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय क्वारंटीन हो गए थे। अब बिहार के उपमुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि हो गई है।




वहीं राजीव प्रताप रूडी और मंगल पांडेय के बारे में भी कहा जा रहा है कि वो वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट करके अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि वो सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी कोरोना जांच करवा लें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।