पटना: बिहार CM नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने कहा, " बिहार में 60 घोटाले हुए हैं, जिसमें करीब 30,000 करोड़ के खजाने की सेंध मारी गई। आपदा की घड़ी में भी पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है, बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो पाता। नीतीश जी ने एक परंपरा बना दी है कि एक भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो पाता|
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने कहा,प्याज 100 रुपये के करीब पहुंचने वाला है। रोज़गार नहीं है, लोगों के खाने के लाले पड़े हैं। प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर प्याज का रोना जो लोग रोते थे अब ये लोग कहां हैं, अब तो प्याज 80 के पार है। देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे हैं|
तेजस्वी यादव ने कहा,''कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान,मज़दूर,नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है।महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज़ का माला पहन कर घूमते थे अब हम उन्हें यह सौंप रहे है|