पटना/नई दिल्ली:: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ,''इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। TMC ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई भी कदम उठा सकती है। उसका मकसद किसी भी तरह चुनाव जीतना है। भाजपा और RSS इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं| उधर आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले को लेकर प्रदर्शन किया।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार को हुए कथित हमले के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रही लड़ाई और गरमा गई है| मुख्यमंत्री के भतीजे और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ममता बनर्जी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और उनके बाएं पैर में प्लास्टर लगा हुआ है| अभिषेक बनर्जी ने ममता की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि 'BJP 2 मई, रविवार को बंगाल के लोगों की ताकत को देखने के लिए तैयार हो जाओ|
टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राज्य मंत्री चंद्ररिमा भट्टचार्या और पार्थ चटर्जी नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे।
TMC MP डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि,''9 मार्च को EC ने DGP बदला,10 मार्च को एक बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-'आप समझ जाएंगे शाम 5 बजे के बाद क्या होने वाला है' और कल 6 बजे नंदीग्राम में ममता दीदी के साथ ये हादसा हुआ। हम उस घटना की निंदा करते हैं और चाहते है कि इसकी सच्चाई सामने आए|
बीजेपी के नेता तथागत रॉय, समिक भट्टाचार्य और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी से मिलने SSKM अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता तथागत रॉय ने कहा कि,'हम लोग यहां ममता बनर्जी से मानविक दृष्टिकोण से मिलने आए थे। हम लोग उनसे मिल नहीं पाए क्योंकि डॉक्टरों की सलाह है कि अभी किसी से नहीं मिलना है। हमने अरुप विश्वास से मिलकर चिंता जताया और कहा कि हम चाहते हैं कि वे जल्दी ठीक हो जाएं|
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,''चुनाव आयोग को उम्मीदवार के पीछे चल रहे वीडियो में जो आया है उसे सार्वजनिक करना चाहिए। आश्चर्य है कि ममता बनर्जी के साथ इतनी पुलिस चलती है और 4 लोग घटना करके चले गए। यह बहुत दुख की बात है। मैं उनकी लंबी आयु और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं|
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,''अगर षड्यंत्र है तो CBI,CID को बुलाओ?सिर्फ षड्यंत्र का बहाना बनाकर ममता बनर्जी आम लोगों का ध्यान खींचना चाहती हैं,CCTV फुटेज निकालो ना इससे सारा सच सामने आ जाएगा।लेकिन वो ये नहीं करेंगी क्योंकि चुनाव नजदीक है।ऐसा बहाना बनाकर वो चुनाव जीतने की कोशिश कर रहीं|