मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शराबबंदी को लेकर बीजेपी MLAs ने विधानसभा में किया हंगामा, सीएम नीतीश कुमार ने खोया आपा, कहा- जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे, आज आप लोग...

पटना: बिहार विधानसभा में शराबबंदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई…

शराबबंदी को लेकर बीजेपी MLAs ने विधानसभा में किया हंगामा, सीएम नीतीश कुमार ने खोया आपा, कहा- जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे, आज आप लोग...
शराबबंदी को लेकर बीजेपी MLAs ने विधानसभा में किया हंगामा, सीएम नीतीश कुमार ने खोया आपा, कहा- जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे, आज आप लोग... | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा में शराबबंदी को लेकर जमकर हंगामा हुआ| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया|मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी सदस्यों को दिलाया कि आपने भी इसका समर्थन किया था और सफल बनाने के लिए शपथ खाई थी| 



विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया | और शराबबंदी को लेकर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया| बीजेपी विधायकों को हंगामा करते देख CM नीतीश कुमार विधानसभा में अपना आपा खो बैठे| 



सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी सदस्यों से कहा कि क्या हो गया तुम्हें...शराबबंदी के पक्ष में था न?| नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे| आज आप लोग उसी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं|


BJP को आज याद आया कि लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,''विपक्ष को जनता के मुद्दे को उठाना चाहिए था पर उन्होंने केवल हंगामा किया। हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। जो लोग आज शराब की बात कर रहे हैं उन्होंने भी तो शपथ लिया था। इतने साल सत्ता में रहने के बाद याद आया कि लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं|


नीतीश जी की स्मरण शक्ति चली गई : सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि,''नीतीश जी का समय चला गया है, उनकी स्मरण शक्ति भी चली गई है। वे बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। पिछले एक साल में एक दर्जन ऐसी घटना हुई है जिसमें उन्होंने आपा खो दिया और वे तुम-ताम पर उतर आते हैं। प्रशांत किशोर, भाजपा के बारे में भी वे तुम का प्रयोग करते हैं|



बता दें कि, सारण जिले के छपरा में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सबसे अधिक मौते मसरख के 10 लोगों की हुई है। वहीं, जहरीली शराब पीने से मरने वालों में अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल हैं।



दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि,''जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।