मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार: कथित तौर पर फोन करने के मामले में BJP विधायक ललन पासवान ने पटना में दर्ज कराई लालू के खिलाफ FIR

पटना: चर्चित चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल से कथित तौर एक भाजपा विधायक को फोन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधायक ने मामला दर्ज कराया है। भाजपा विध…

बिहार: कथित तौर पर फोन करने के मामले में BJP विधायक ललन पासवान ने पटना में दर्ज कराई लालू के खिलाफ FIR
बिहार: कथित तौर पर फोन करने के मामले में BJP विधायक ललन पासवान ने पटना में दर्ज कराई लालू के खिलाफ FIR | फ़ोटो: TVL News

पटना:  चर्चित चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल से कथित तौर एक भाजपा विधायक को फोन करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधायक ने मामला दर्ज कराया है। भाजपा विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में पासवान ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार और घूस देने का आरोप लगाया है।



पीरपैंती से बीजेपी विधायक लल्लन कुमार पासवान ने पटना के निगरानी पुलिस स्टेशन एसएचओ को जेल में बंद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की कथित ऑडियो क्लिप सौंपी है| कथित तौर पर उनसे (लल्लन पासवान) राज्य विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में वोट नहीं देने के लिए कहा।



 BJP MLA ललन पासवान ने कहा कि,'' लालू जी से बातचीत का ओडियो हुबहू सबके सामने है। राजद का षड्यंत्र फेल हुआ है। एक पब्लिक सर्वेंट को प्रलोभन देना और सदन में अनुपस्थित होने के लिए प्रेरित करना गलत है। हमने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज़ करवाई है। कानून पर भरोसा है न्याय मिलेगा|




हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि, मुझे बताया गया कि लालू यादव ने कई लोगों को फोन किया। वह मुझसे भी बात करना चाहते थे, लेकिन मैंने नहीं किया। वह गलत काम कर रहे हैं और उसी तरह के इरादे रखते हैं।



वहीं, लालू प्रसाद यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जेल में फोन का इस्तेमाल करने पर याचिका दायर कर दी गई है। भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से लालू के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि लालू जेल से फोन का इस्तेमाल कर सरकार का गिराने का काम कर रहे हैं।

याचिका में आगे कहा गया है कि ये जेल नियमों का उल्लंघन है और जेल प्रशासन और सरकार उन्हें किस नियम के तहत यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेंद्र भूषण ने लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार के पीरपैंती 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।