नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से रिश्ते पर भाजपा ने एक बार फिर सफाई दी है। भाजपा ने कहा है कि बिहार में लोजपा के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है। बिहार में भाजपा की कोई बी, सी और डी टीम नहीं है।भाजपा के बयानों के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया| चिराग पासवान ने कहा कि,''मुझे चुनाव प्रचार में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है मैं उनका हनुमान हूं मेरे दिल में उनकी तस्वीर बस्ती है|
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि,' मेरी पार्टी 20 साल पुरानी है, क्यों मेरी पार्टी की अपनी सोच और अपनी राय नहीं हो सकती? जितने भी BJP के वरिष्ठ नेता ये शब्द बोल रहे हैं मैं समझ रहा हूं कि सीएम इस बात को लेकर परेशान है कि LJP के अकेले चुनाव लड़ने से उनको नुकसान होने वाला है|
बिहार विधान सभा चुनावों में पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि,मुझे चुनाव प्रचार में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है मैं उनका हनुमान हूं मेरे दिल में उनकी तस्वीर बस्ती है..लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर लगाने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने हमेशा उनका अपमान और विरोध किया|
भारतीय जनता पार्टी के नेता अब लोक जनशक्ति पार्टी और चिराग पासवान के खिलाफ खुल कर बयान दे रहे हैं। गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोजपा को मात्र एक वोटकटवा पार्टी करार दिया था। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी शुक्रवार को एक ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोजपा बस एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,'' चिराग पासवान ने बिहार में अपना अलग रास्ता चुना है। BJP के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर वो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहें। जावड़ेकर ने कहा कि,'''BJP की कोई B,C टीम नहीं है और BJP,JDU,HAM,VIP 4 पार्टियों का हमारा गठबंधन मज़बूती से चुनाव लड़ रहा और हम तीन चौथाई से विजय होंगे और कहा कि लोजपा एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी।
इससे पहले गुरुवार को बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा था कि लोजपा और भाजपा के बीच कोई भी डील नहीं है। इस तरह की बातें प्रचारित की जा रही हैं, लेकिन उसके पीछे भी लोगों के अपने हित हैं। मोदी ने कहा कि लोजपा एक वोटकटवा पार्टी की तरह है। अगर वह किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है तो उसकी ताकत दो-तीन सीटों से अधिक जीतने की नहीं है। डिप्टी सीएम ने लोगों से यह भी अपील की कि आप लोजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर अपने मत को बर्बाद न करें।