पटना : बिहार उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने एक बार फिर दावा किया है कि बिहार में NDA की सरकार बहुत मज़बूत है। रविवार को रेणु देवी ने कहा,' NDA की सरकार बहुत मज़बूत है। यहां की जनता ने बहुत सोच-समझकर NDA को जनादेश दिया है। बिहार में NDA की सरकार पूरे 5 साल चलेगी। किसी की डोरे डालने से सरकार टूटने वाली नहीं है|
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया दावा था कि बिहार में कोई राजनीतिक संकट नहीं है'| साथ ही उन्होंने था कहा, 'मैं अब नए साल में पुराने सचिवालय के अपने दफ़्तर में सप्ताह में कम से कम एक दिन ज़रूर बैठूंगा| उन्होंने कहा था,''कोई राजनीतिक संकट नहीं है और सरकार अपना काम बखूबी कर रही है। कहा कि उनके कामकाज करने का तरीका अलग रहा है|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि हम लोग चुनौतियों के बारे में नहीं सोचते। हमारे लिए जनता का काम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'पहले से हम यहां आते रहे हैं, कुछ साल से आना-जाना कम हो गया था। मेरे मन में बात आई, यहां से काम करें, तो आज से आना शुरू कर दिया। अब वह हफ्ते में कम से कम एक बार यहां आकर यहीं से काम करेंगे।