पटना: बिहार की नई नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी विवादों में हैं| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रगान नहीं आता है|
बुधवार (18 नवंबर) को राजद ने झंडातोलन कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता.. नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी?"
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि,''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हत्या और भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में IPC की 409, 420, 467, 468, 471 और 120B धारा के तहत आरोपी मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने से बिहारवासियों को क्या शिक्षा मिलती है?
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि,''आदरणीय @NitishKumar जी, श्री मेवालाल जी के केस में तेजस्वी को सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए कि नहीं? अगर आप चाहे तो श्री मेवालाल के संबंध में आपके सामने मैं सबूत सहित सफाई ही नहीं बल्कि गाँधी जी के सात सिद्धांतों के साथ विस्तृत विमर्श भी कर सकता हूँ। आपके जवाब का इंतज़ार है।