बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन को झटका, पूर्व CM जीतन राम मांझी ने तोड़ा नाता
पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ही विपक्षी दल के महागठबंधन को झटका लगा है। महागठबंधन के प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने गुरुवार को महागठबंधन से नाता त…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन को झटका, पूर्व CM जीतन राम मांझी ने तोड़ा नाता | फ़ोटो: TVL News
पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ही विपक्षी दल के महागठबंधन को झटका लगा है। महागठबंधन के प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने गुरुवार को महागठबंधन से नाता तोड़ लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' की गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पार्टी की कोर कमिटी और वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से महागठबंधन से नाता तोड़ने का निर्णय लिया गया।
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि,''महागठबंधन के लोग हमें समझ नहीं रहे थे। वो सोचते थे कि इन लोगों में क्षमता नहीं है ये कुछ नहीं कर सकते। इस उपेक्षा का दंश हम कब तक झेलते। 1-डेढ़ साल से हमारी गठबंधन सरकार के बड़े नेताओं के साथ कोई बात नहीं हुई। ये उपेक्षा कहीं न कहीं घातक थी|
संतोष सुमन ने कहा कि,'बिहार के विकास की और गरीबों के हित की बात नहीं थी इसलिए हमने सोचा कि हम लोगों को अलग होकर गरीबों की लड़ाई लड़नी है। इसके लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। अभी ये तय नहीं हुआ है कि हम कहां जाएंगे। राजनीति है अपार संभावना है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।