मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार में RJD ने ओवैसी की काटी पतंग: AIMIM के पांच में से चार विधायकों ने 'थामी' लालटेन, तेजस्वी ने कहा-विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं हम

पटना: बिहार में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए| एआईएमआईएम के चार विधायक शाहनवाज, मोहम्मद अंजार नईमी, मुहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन राजद…

बिहार में RJD ने ओवैसी की काटी पतंग: AIMIM के पांच में से चार विधायकों ने 'थामी' लालटेन, तेजस्वी ने कहा-विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं हम
बिहार में RJD ने ओवैसी की काटी पतंग: AIMIM के पांच में से चार विधायकों ने 'थामी' लालटेन, तेजस्वी ने कहा-विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं हम | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए| एआईएमआईएम के चार विधायक शाहनवाज, मोहम्मद अंजार नईमी, मुहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन राजद (राष्ट्रीय जनता दल) में शामिल हो गए|  तेजस्वी यादव ने विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा से एआईएमआईएम के 4 विधायकों के साथ पहुंचकर मुलाकात की|



पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'बिहार एआईएमआईएम के पांच विधायकों में से चार आज हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं. हम उनका स्वागत करते हैं। अब हम बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,'हमारे पास पहले 75 सीटें थी फिर उपचुनाव हुआ जिसमें बोचहा की जनता ने NDA के खाते की सीट महागठबंधन के खाते में डाल दी। मुझे खुशी है कि अब बिहार विधानसभा में सबसे बड़ा दल RJD है। पहले हमारे पास 76 सीटें थी अब 4 और AIMIM के सदस्य हमारे साथ जुड़े हैं|



एआईएमआईएम क जो विधायक राजद में शामिल हुए उनके नाम कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से शाहनबाज आलम, बायसी से रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज के विधायक अनजार नईमी हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।