मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जहरीली शराब पीकर मरने वालों को कोई मुआवजा नहीं देगी सरकार: विधानसभा में CM नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों को सरकार किसी हाल में कोई मुआवजा नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहरीली (गंदा) शराब पीकर मरने वालों से कोई 'सिम्…

जहरीली शराब पीकर मरने वालों को कोई मुआवजा नहीं देगी सरकार: विधानसभा में CM नीतीश कुमार
जहरीली शराब पीकर मरने वालों को कोई मुआवजा नहीं देगी सरकार: विधानसभा में CM नीतीश कुमार | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों को सरकार किसी हाल में कोई मुआवजा नहीं देगी।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहरीली (गंदा) शराब पीकर मरने वालों से कोई 'सिम्पैथी' नहीं है। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि जो जहरीली शराब पीएगा, वह मरेगा ही।



बिहार विधानसभा में विपक्ष को कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता... इसलिए यह बातें सही नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा,''जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे|



छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। जिसके बाद लगातार बिहार की नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार को लगातार घेर रही है। बीजेपी ने जहरीली शराब मामले को लेकर शुक्रवार को राज भवन में विरोध मार्च भी निकाला।



शुक्रवार को बिहार विधान सभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष के सवाल के जवाब में कहा, शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता... इसलिए यह बातें सही नहीं है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।