मुख्य सामग्री पर जाएँ
7 नवंबर 2026

बिहार चुनाव: टिकट न मिलने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय- संभावना थी चुनाव लड़ने की लेकिन राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइडेट) ने बुधवार को अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में गौर करने वाली बात यह रही कि जदयू ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्ते…

बिहार चुनाव: टिकट न मिलने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय- संभावना थी चुनाव लड़ने की लेकिन राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं
बिहार चुनाव: टिकट न मिलने के बाद बोले गुप्तेश्वर पांडेय- संभावना थी चुनाव लड़ने की लेकिन राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइडेट) ने बुधवार को अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में गौर करने वाली बात यह रही कि जदयू ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया, जिन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।ऐसा लगता है कि बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोशिश खतरे में पड़ गई है, क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के कोटे में चला गया है। जदयू के पास बक्सर जिले की राजपुर और डुमरांव दो विधानसभा सीटें है, जबकि शेष दो, बक्सर और ब्रह्मपुर, भाजपा के पास चली गई हैं।



राजग में शामिल जेडी(यू) के अपने कोटे की 115 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का चुनाव लड़ने का सपना टूटा। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश देकर निराश नहीं होने की अपील की है| बिहार डीजीपी पद से सेवानिवृत्ति लेने के बाद राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने के कयास लगाए गए, लेकिन उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।




बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,''मेरे VRS लेने और पार्टी की सदस्यता लेने को सीधे चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। चुनाव लड़ने की संभावना थी, किसी कारणवश ये समीकरण नहीं बैठा। राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं लेकिन मैं एनडीए के साथ हूं और एनडीए के साथ रहूंगा|




महाराष्ट्र की राजनीति से टिकट न मिलने के सवाल पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा,''सुशांत की मौत के मामले में मैंने जो भी किया उसमें मैंने न कोई गलती की, न मुझे उसका कोई अफसोस है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।