पटना: बिहार में जहरीली शराब 'तांडव' के बीच IPS अधिकारी राजविन्दर सिंह भट्टी भट्टी ने बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यभार संभाला। बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने सोमवार को देर शाम पदभार ग्रहण कर लिया। वे संजीव कुमार सिंघल की जगह बिहार के नए पुलिस महानिदेशक बने हैं। संजीव कुमार आज ही रिटायर हुए हैं ।
नवपदस्थापित पुलिस महानिदेशक राजविन्दर सिंह भट्टी के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि जो भी चुनौतियाँ हैं उसका सामना करेंगे, विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध की रोकथाम हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।
DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि बिहार पुलिस के सामने जो भी चुनौतियां हैं वे उससे निपटेंगे। साथ ही कहा उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना और अपराध पर लगाम लगाना है ।
Chhapra Hooch Tragedy: अब तक SIT ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 17 लोगों से की जा रही पूछताछ
बता दें, छपरा जहरीली मामले में अब तक SIT ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है| बिहार पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है| बता दें, छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। जहरीली शराब पीने से सबसे अधिक मौत छपरा के मशरक इलाके में हुई है। मृतकों में शराब सप्लायर रामजी साह भी शामिल है|