नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है| सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है|आयोग 16 या 17 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी देगा कि किस राज्य में कब चुनाव है| लेकिन इससे पहले ही बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच घमासान छिड़ चुका है।
वहीं अब NDA में BJP की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी पश्चिम बंगाल चुनाव में कूदने की तैयारी में है| बंगाल चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह लोगों से बातचीत कर रहे है|
पश्चिम बंगाल चुनाव( West Bengal election 2021) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि',''हर पार्टी का अलग-अलग राज्यों में विंग होता है। तो हमारी पार्टी का भी है। वहां के लोगों की इच्छा हैं, उसके लिए हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह को बोल दिया है कि सभी लोगों से बातचीत कर निर्णय लीजिए|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे। नीतीश कुमार ने कहा कि "COVID19 लॉकडाउन लागू होने से पहले दिल्ली का दौरा किया था। आज यात्रा फिर से संभव हो गई है। मुझे वैसे भी विधानसभा चुनावों के बाद यहां आना था।"