मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के दो नेताओं ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने सोमवार को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।नीतीश के साथ बीजेप…

7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के दो नेताओं ने ली डिप्टी CM पद की शपथ
7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बीजेपी के दो नेताओं ने ली डिप्टी CM पद की शपथ | फ़ोटो: TVL News

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने सोमवार को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजभवन में  राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।नीतीश के साथ बीजेपी के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली| बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।





जदयू के बिजेंद्र यादव,अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली|जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। 2018 में विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे।वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली । वे सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे। उन्हें सन ऑफ मल्लाह भी कहा जाता है।





भाजपा के मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ली|मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिर जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, हर बार कुछ न कुछ नया होता है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।