कल शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बोले-BJP के आग्रह पर बन रहा हूं CM
पटना: जदयू प्रमुख नीतीश कुमार को NDA की बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया।अब सोमवार को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार बिहार के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे|सु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
कल शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बोले-BJP के आग्रह पर बन रहा हूं CM | फ़ोटो: TVL News
पटना: जदयू प्रमुख नीतीश कुमार को NDA की बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया।अब सोमवार को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार बिहार के सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे|सुशील कुमार मोदी एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।कल दोपहर को शपथ ग्रहण समारोह होगा|
राज्यपाल से नई सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद नीतीश ने कहा कि शपथग्रहण समारोह सोमवार को 4.30 बजे होगा| जदयू प्रमुख ने कहा NDA की बैठक में मुझे फिर से एक बार नेता चुना गया। महामहिम राज्यपाल को अभी पत्र दे दिया गया। उन्होंने स्वीकार करते हुए मुझे मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया। कल कौन-कौन शपथ ग्रहण करेगा इसका फैसला अभी होगा|
एनडीए विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। मैं चाहता था कि भाजपा से कोई मुख्यमंत्री बने। लेकिन भाजपा के आग्रह पर मैं मुख्यमंत्री बन रहा हूं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक के बाद रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि,''NDA विधायक दल के नेता का निर्वाचन हुआ है। नीतीश कुमार जी सर्वसम्मति से NDA विधायक दल के नेता निर्वाचित हुए हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।