मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

AIMIM MLA ने शपथ में नहीं पढ़ा 'हिंदुस्तान' शब्द, फिर दी बाद में सफाई: बोले-'मैं जानना चाहता था कि भारत बोलूं या हिंदुस्तान

पटना: सोमवार से शुरू हुए बिहार की नवगठित 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामेदार हुई। पहले दिन सभी नए विधायकों को शपथ दिलवाई गई। इसी दौरान एआईएमआईएम के एक विधायक ने शपथ लेने के दौरान शपथ पत्र…

AIMIM MLA ने शपथ में नहीं पढ़ा 'हिंदुस्तान' शब्द, फिर दी बाद में सफाई: बोले-'मैं जानना चाहता था कि भारत बोलूं या हिंदुस्तान
AIMIM MLA ने शपथ में नहीं पढ़ा 'हिंदुस्तान' शब्द, फिर दी बाद में सफाई: बोले-'मैं जानना चाहता था कि भारत बोलूं या हिंदुस्तान | फ़ोटो: TVL News

पटना: सोमवार से शुरू हुए बिहार की नवगठित 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामेदार हुई। पहले दिन सभी नए विधायकों को शपथ दिलवाई गई। इसी दौरान एआईएमआईएम के एक विधायक ने शपथ लेने के दौरान शपथ पत्र में लिखे 'हिंदुस्तान' शब्द को लेकर आपत्ति जाहिर की और इसके बजाए 'भारत' पढ़ा।




विवाद बढ़ने के बाद  AIMIM MLA अख्तरुल ईमान ने सफाई दी है| उन्होंने कहा,''शपथ संविधान के अनुसार ली जाती है जिसमें हर जगह 'भारत' का उल्लेख होता है। 




AIMIM MLA अख्तरुल ईमान ने कहा,'' मैं जानना चाहता था कि हम भारत बोलें या हिंदुस्तान। मैंने कहा भी कि मुझे हिंदुस्तान से मोहब्बत है बेपनाह, भारत से प्रेम और इंडिया से लव भी है। संवैधानिक तौर पर भारत का प्रयोग ज्यादा हो रहा है। हम कानून बनाने वाले लोग हैं हमें संविधान को सबसे ऊपर रखना चाहिए|




दरअसल,'' एआईएमआईएम विधायक ने उर्दू भाषा में शपथ लेने के लिए अनुमति मांगी थी, जिस पर उन्हें उर्दू वाली स्क्रिप्ट प्रदान की गई। लेकिन विधायक ने उसमें लिखे हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी। साथ ही उन्होंने प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी से 'भारत' शब्द प्रयोग करने की इजाजत मांगी। विधायक अख्तरुल इमान ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं, ना कि हिंदुस्तान के संविधान की।




वहीँ RJD नेता तेजस्वी यादव से ''AIMIM MLA अख्तरुल इमाम द्वारा शपथ के दौरान हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताने' पर पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा,''उन्होंने ज़िक्र किया था भारत का। संविधान में भारत लिखा है और हमें लगता है कि किसी को भारत शब्द पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सच्चाई ये है कि भारत और हिंदुस्तान दोनों ही बेरोज़गार हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।