मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“ ...प्रोपगेंडा”: छपरा जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पटना: सारण के छपरा में जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा, “यह एक प्रोपगेंडा है। बिहार में जब भाजपा सरकार में थी तब NHRC की टीम क्या क…

“ ...प्रोपगेंडा”: छपरा जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
“ ...प्रोपगेंडा”: छपरा जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना: सारण के छपरा में जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा, “यह एक प्रोपगेंडा है। बिहार में जब भाजपा सरकार में थी तब NHRC की टीम क्या कर रही थी| तेजस्वी यादव ने सवाल उठते हुए कहा, “ NHRC से पूछना चाहिए कि क्या वे अपनी इच्छा से आए हैं या भेजे गए हैं| 



गौरतलब है कि छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 70 से अधिक हो गई है। जहरीली शराब पीने से सबसे अधिक मौत छपरा के मशरक इलाके में हुई है। मामले में सोमवार तक SIT ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था|



जहरीली शराब मामले में जांच के लिए आई NHRC टीम पर बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “यह (NHRC) मध्य प्रदेश क्यों नहीं गए? यह हरियाणा गए हैं क्या? यह एक प्रोपगेंडा है। जब भाजपा सरकार में थी तब यह क्या कर रहे थे, पहले उनसे(NHRC)पूछना चाहिए कि क्या वे अपनी इच्छा से आए हैं या भेजे गए हैं|


अगर भाजपा के लोग शराबबंदी कानून हटाना चाहते हैं, तो खुलकर बोलें: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 


सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर भाजपा राज्य में शराबबंदी को खत्म करना चाहती है, तो पार्टी को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। यादव ने कहा, “बीजेपी शासित राज्यों में क्या हो रहा है? इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। अगर वे राज्य में शराबबंदी को खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें यह स्पष्ट रूप से कहना चाहिए ”।



बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, “आंकड़ों से ये स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्यों में अधिक मृत्यु हुई है, मगर वहां ये लोग खामोश हैं। ये लोग आज जगे हैं क्या, 4 महीने पहले कहां थे। अगर ये लोग शराबबंदी कानून को हटाना चाहते हैं तो खुल कर बोले”। 



जहरीली शराब से अब तक 42 लोगों की मौत 

छपरा में जहरीली शराब से मृत्यु पर बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने आज मंगलवार को कहा, “जहरीली शराब से अब तक 42 लोगों की मृत्यु हुई है और यह औपचारिक आंकड़ा है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है। मामले में अभी विभागीय जांच की रिपोर्ट नहीं आई है|





Chhapra Hooch Tragedy: अब तक SIT ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 17 लोगों से की जा रही पूछताछ 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।