मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

250 करोड़ के जेट प्लेन का उपयोग बिहार में होगा नहीं, तो क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा: सुशील मोदी

पटना: बिहार सरकार द्वारा वीआईपी और वीवीआईपी के आने-जाने के लिए नए जेट विमान खरीदने के फैसले के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है| नए जेट विमान खरीदने के फैसले पर तंज कसते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स…

250 करोड़ के जेट प्लेन का उपयोग बिहार में होगा नहीं, तो क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा: सुशील मोदी
250 करोड़ के जेट प्लेन का उपयोग बिहार में होगा नहीं, तो क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा: सुशील मोदी | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार सरकार द्वारा वीआईपी और वीवीआईपी के आने-जाने के लिए नए जेट विमान खरीदने के फैसले के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है| नए जेट विमान खरीदने के फैसले पर तंज कसते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, ''5 साल किराए पर हेलीकॉप्टर लिया तो अब अंतिम समय में क्यों खरीदा जा रहा है| क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|


 बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, ''250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं होगा क्योंकि कुछ ही रनवे हैं जहां जेट उतर सके। 2024 में उनकी(नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जो पूरी नहीं होगी, उसके लिए देश में घुमने के लिए ये खर्च हो रहा है। क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|



सुशील मोदी ने कहा , ''राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को तो विभिन्न देशों में जाना पड़ता है। सीएम को अपने राज्य के बाहर साल में 2-4 बार जाना पड़ता है (नीतिशजी वो भी नहीं जाते हैं) | फिर '250 करोड़ का जेट प्लेन क्यों ? जेट प्लेन बिहार में केवल 4 जगह उतर सकता है। 



उन्होंने कहा,''विज्ञापन पर नीतिश जी कितना खर्च करते हैं? गंगा जल का विज्ञापन देश के सभी अख़बारों में क्यों छपवाया ? उन्होंने कहा,''5 साल किराए पर हेलीकॉप्टर लिया तो अब अंतिम समय में ख़रीद क्यों? क्या तेजस्वी को अपना जन्म दिन हवा में मनाने के लिये?| सुशील मोदी ने कहा,'' मेरे समय में तो 6-6 बार हेलीकॉप्टर ख़रीदने का कोई टेण्डर नहीं हुआ।अब राज्यों ने एयरक्राफ्ट ख़रीदना बंद कर दिया है ।लीज पर लेते हैं।बिहार ने भी 5 साल के लीज़ पर लिया है।



दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट इंजन विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा तैयार किया गया था। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।