मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सोशल मीडिया पर सरकारी फरमान को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, CM को दी चुनौती - करो मुझे गिरफ़्तार

पटना : बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या अफसर के खिलाफ गलत टिपण्णी करने वाले अब सीधे जेल जायेंगे| नीतीश सरकार की ओर से यह फरमान जारी किया गया है| सोशल मीडिया पर मंत्रियों-अफसरों की आलोचना…

सोशल मीडिया पर सरकारी फरमान को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, CM को दी चुनौती - करो मुझे गिरफ़्तार
सोशल मीडिया पर सरकारी फरमान को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, CM को दी चुनौती - करो मुझे गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

पटना : बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या अफसर के खिलाफ गलत टिपण्णी करने वाले अब सीधे जेल जायेंगे| नीतीश सरकार की ओर से यह फरमान जारी किया गया है| सोशल मीडिया पर मंत्रियों-अफसरों की आलोचना को लेकर नीतीश सरकार के फरमान को लेकर बिहार में सियासी माहौल अचानक गर्म हो गया है। बिहार सरकार के 'सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने' के फैसले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है और कहा मुझे गिरफ्तार करो|



तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, "60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फँसाती है।  CM को चुनौती देता हूँ- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार।



तेजस्वी यादव ने कहा कि ''हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां *प्रदर्शनकारी चिह्नित धरना स्थल पर भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते *सरकार के ख़िलाफ लिखने पर जेल, ...आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकते नीतीश जी, ....मानते है आप पूर्णत थक गए है लेकिन कुछ तो शर्म कीजिए|




बिहार सरकार के इस फैसले पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ट्वीट कर कहा कि हे बिहार सरकार! कहां ले जा रहे हैं बिहार को। आलोचना से इतना डर! जनादेश को शासनादेश से बदलने का नतीजा कुछ यूं होता है क्या? इसके अलावा मनोज कुमार झा ने फैज का एक शेर को भी साझा किया और लिखा कि निसार मैं तेरी गलियों के ए वतन कि जहां चली है रस्म की कोई ना सर उठा के चले...





गौरतलब है,''आर्थिक अपराध इकाई यानी कि ईओयू ने बिहार सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर ऐसे किसी पोस्ट की शिकायत करने को कहा है| सोशल मीडिया पर गलत तरीके से सरकार या सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति जैसे कि एक कर्मचारी के खिलाफ भी अगर किसी ने गलत टिपण्णी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी|




बिहार में अब आप अगर सोशल मीडिया पर सरकार, मंत्री, सांसद, विधायक और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र एवं भ्रांतिपूर्ण टिप्प्णियां करते हैं, तो आप पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है. बिहार पुलिस द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि ऐसी टिप्पणियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी|




आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने सरकार के सभी प्रधान सचिव और सचिव को एक पत्र लिखकर कहा है कि ऐसी सूचना प्रकाश में आ रही है कि व्यक्तियों, संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार, मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं सरकारी अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं भं्रातिपूर्ण टिप्पणियां की जाती हैं| यह कानून के प्रतिकूल है तथा साइबर अपराध की श्रेणी में आता है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।