मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार : स्कूल से शराब बरामदगी मामले में तेजस्वी का CM नीतीश पर हमला, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय के भाई के स्कूल से शराब बरामदगी मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं| तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस…

बिहार : स्कूल से शराब बरामदगी मामले में तेजस्वी का CM नीतीश पर हमला, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
बिहार : स्कूल से शराब बरामदगी मामले में तेजस्वी का CM नीतीश पर हमला, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय के भाई के स्कूल से शराब बरामदगी मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं| तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री रामसूरत राय के भाई के स्कूल से शराब बरामदगी मामले में कई तथ्य पेश किये| दरअसल, मामला मंत्री रामसूरत राय के भाई के स्कूल का है, जहां पर पिछले साल में बड़ी मात्रा में शराब मिली थी| तेजस्वी इस मामले में लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं|




राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''मंत्री रामसूरत राय के भाई पर एफआईआर होती है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती। रामसूरत राय ने मीडिया में बयान दिया है कि वो उस स्कूल के संस्थापक नहीं हैं, उनके भाई की जमीन है और उनके भाई ने जमीन लीज पर दी है। कोई और उस विद्यालय को चलाता है| अगर मंत्री जी की बातों में सच्चाई है तो वो एग्रीमेंट की कॉपी पेश करें। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। मंत्री जी को बर्खास्त करना चाहिए|




तेजस्वी यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके भाजपाई शराब माफिया मंत्री राम सूरत राय बोचहा शराब कांड के विषय में शुरू से ही बस झूठ ही बोलते आ रहे हैं, पूरे राज्य को गुमराह कर रहे हैं! असली दोषी मंत्री खुद हैं पर संचालक को फँसाया जा रहा है, उनके परिवार को जान गंवाने का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है!




तेजस्वी ने पूछा कि,''शराब तस्करी में लिप्त मंत्री के भाई का स्कूल अगर लीज पर था तो स्कूल मंत्री जी के पिता अर्जुन राय के नाम पर क्यों..? बिजली बिल में मंत्री के छोटे भाई का ही नाम है। 10 साल से मंत्री जी अपने भाई से नहीं मिले हैं तो इन तस्वीरों में कौन है जो शराब कांड वाली जगह पर, जो शिक्षा का मंदिर है, उसी के उद्घाटन और पुरस्कार समारोह में है..?




मुख्यमंत्री जी खुलेआम शराब तस्करी कांड में फँसे अपने मंत्री को बचा शराबबंदी की नौटंकी रच पूरे राज्य को गुमराह कर रहे हैं। हमने सबूत सहित मंत्री के कारनामों का खुलासा किया है? क्या खुलासे बाद भी कुर्सी ख़ातिर नैतिकता त्याग लोकलाज बेच मुख्यमंत्री जी अब भी मंत्री जी को बचाएँगे?







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।