मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी का वार, कहा-नीतीश जी' असली गुनाहगार आप है, महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी

पटना: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार के शिक्षा मंत्री मेवा लाल चौधरी ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया| मेवालाल चौधरी ने शपथ लेने के तीन दिनों के भीतर ही इस्तीफा दे दिया है| विवादित और भ्रष्टाचार के…

शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी का वार, कहा-नीतीश जी' असली गुनाहगार आप है, महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी
शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी का वार, कहा-नीतीश जी' असली गुनाहगार आप है, महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी | फ़ोटो: TVL News

पटना: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार के शिक्षा मंत्री मेवा लाल चौधरी ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया| मेवालाल चौधरी ने शपथ लेने के तीन दिनों के भीतर ही इस्तीफा दे दिया है| विवादित और भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे नए शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है|



तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि,'' मैंने कहा था ना आप थक चुके है इसलिए आपकी सोचने समझने की क्षमता क्षीण हो चुकी है| उन्होंने कहा कि,''जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया...थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया... घंटे बाद इस्तीफ़े का नाटक रचाया। तेजस्वी ने कहा कि,''असली गुनाहगार आप (नीतीश कुमार) है। आपने मंत्री क्यों बनाया...?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?




तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया,'मैंने कहा था ना आप थक चुके है इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है। जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया घंटे बाद इस्तीफ़े का नाटक रचाया। असली गुनाहगार आप है। आपने मंत्री क्यों बनाया??आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?




तेजस्वी ने कहा कि,''मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी,संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिन्द...





राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया,''आख़िरकार नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के सामने नीतीश जी को नतमस्तक हो भ्रष्टाचारी मेवालाल को बर्खास्त करना पड़ा। बिहार की जनता ने जो विश्वास हमारे नेता पर जताया है उसका मान हमेशा रखने का काम करेंगे तेजस्वी जी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।