मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तेजस्वी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 64 फीसदी दागी मंत्रियों की सूची ADR रिपोर्ट संपूर्ण विवरण सहित स्पीकर को सौपी

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर शुक्रवार को नीतीश मंत्रिमंडल में दांगी मंत्रियों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल दागी मंत्रियों की सूची वि…

तेजस्वी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 64 फीसदी दागी मंत्रियों की सूची ADR रिपोर्ट संपूर्ण विवरण सहित स्पीकर को सौपी
तेजस्वी ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 64 फीसदी दागी मंत्रियों की सूची ADR रिपोर्ट संपूर्ण विवरण सहित स्पीकर को सौपी | फ़ोटो: TVL News

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर शुक्रवार को नीतीश मंत्रिमंडल में दांगी मंत्रियों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल दागी मंत्रियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी है|



RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा,'' नीतीश मंत्रिमंडल में सम्मिलित 64 फ़ीसदी दागी मंत्रियों की सूची, ADR रिपोर्ट संपूर्ण विवरण सहित विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी।सदन के पटल पर भी रखा।मीडिया के समक्ष भी साक्ष्यों को प्रस्तुत किया।  सार्वजनिक जीवन व शासन में शुचिता, स्पष्टता और शालीनता की बात करने वालों को गौर करना चाहिए|




नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं| तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं| लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया|




उन्होंने कहा जब मैंने सदन में दागी मंत्रियों की जिक्र किया था तो विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था. इस वजह से मैंने वैसे मंत्रियों की सूची सौ???प दी है| उन्होंने कहा कि,'' एडीआर रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं| 18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं| बता दें कि कि आज बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 19वां दिन है, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पोर्टिकों में राजद विधायकों ने शराबबंदी को लेकर जमकर नारेबाजी की| 




Image





तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,' मेरा बिहार के युवाओं को पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10लाख स्थायी नौकरी देने का संकल्प था। सत्ता का दुरूपयोग कर इन्होंने हमें रोका लेकिन मेरे इरादों को नहीं रोक पायेंगे। सड़क से सदन तक बेरोजगारों के लिए संघर्षरत हूँ।सरकार सीधा जवाब नहीं देती कि कितने लाख पद रिक्त है और कब भरेंगे? | जब तक बिहार के करोड़ों युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों और संविदाकर्मियों को उनका हक़ नहीं मिल जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 23 मार्च को युवाओं के साथ मिलकर हम पटना में विधानसभा का घेराव करेंगे। आइए जात-पात, धर्म-पार्टी से ऊपर उठकर हम बेरोजगारी के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करें।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।