पटना: विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''लाखों लीटर बिहार में शराब आती है, मंत्रियों के स्कूल शराब के अड्डे बने हुए हैं, मुख्यमंत्री शराब माफियाओं के साथ देखे जाते हैं, संरक्षण कौन दे रहा है, किसको फायदा हो रहा है|
तेजस्वी ने कहा कि,''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व BJP ने चुन चुन कर नहीं बल्कि अपराधियों से ही पूरी बिहार सरकार बना दी है! 64% मंत्रियों पर गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं! जिन पर कई कई हत्याओं के केस हैं, उन्हें भी आपत्तियों की परवाह नहीं करते हुए टिकट दिए गए! उनके DNA में लोक लज्जा नाम की चीज़ नहीं है!
तेजस्वी यादव ने कहा कि, मंत्री रामसूरत राय के एक प्लाट से भारी मात्रा में शराब की बरामद हुई है। नीतीश कुमार जी लगातार कहते हैं कि शराबबंदी पूरी तरह सफल है। नीतीश जी के मंत्रीमंडल में लगभग 64% मंत्री दागी हैं। कई मंत्रियों पर बलात्कार, अपहरण और हत्या के गंभीर मामले हैं| सबूत हैं तब भी विधानसभा में मंत्री और मुख्यमंत्री ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। एक एजेंसी ने रिसर्च स्टडी में कहा है कि बिहार में लगभग 30 लाख लीटर से अधिक शराब लाया जा चुका है। पुलिस खुद स्वीकार करती है कि उसने 9 लाख लीटर शराब बरामद किया है|