नवादा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार के नवादा में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया| नवादा जिले के हिसुआ विधान सभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन भी है। और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई है|
तेजस्वी यादव ने कहा, "कुछ लोग जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे।
तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना संक्रमण फैला तो नीतीश कुमार खुद मुख्यमंत्री आवास में बंद हो गए थे और हम-सबको सड़क पर छोड़ दिया| उन्होंने कहा कि 90 दिन बाद सीएम आवास से बाहर निकलने वाले नीतीश जी अब अपने साथ दो-दो डब्बा लेकर चलते हैं, कहीं कोरोना न हो जाय लेकिन राज्यवालों की चिंता उन्हें नहीं है| तेजस्वी ने प्रवासी श्रमिकों को ललकारते हुए कहा कि जब आप लोग कोरोना में बाहर फंसे हुए थे तो नीतीश जी ने आपको यहां आने से भी मना कर दिया था|
तेजस्वी ने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या 15 साल में नीतीश जी ने आपको रोजगार दिया, पलायन रोका? उन्होंने राज्य में उद्योग धंधे लगवाए? तेजस्वी ने कहा, "नीतीश जी कहते हैं कि बिहार समंदर के किनारे नहीं है इसलिए यहां उद्योग नहीं लग सके लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि लालू जी ने रेल मंत्री रहते हुए मधेपुरा, छपरा में रेल कारखाना लगवाए या नहीं लगवाए?
उन्होंने कहा कि,''सीएम का कहना है कि बिहार एक लैंडलॉक राज्य है, इसलिए समुद्र के अभाव में कारखाने स्थापित नहीं किए जा सकते हैं। नीतीश जी, आप अब थक चुके हैं और बिहार को नहीं संभाल सकते। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भी भूस्खलन वाले राज्य हैं, फिर भी हमारे लोग वहां काम करने के लिए जाते हैं क्योंकि उनके कारखाने हैं|