पटना: प्रशांत किशोर (PK) के 'नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं' वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “वह अपने प्रचार के लिए बोलते रहते हैं..हमें फर्क नहीं पड़ता है। वह युवा हैं| नीतीश कुमार ने कहा, “एक समय था जब मैं उनका बहुत सम्मान करता था...| जिन लोगों का मैं सम्मान करता था, उन्होंने ही मेरा अनादर किया |
दरअसल, प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं| प्रशांत किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के सांसद हरिवंश के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संपर्क बनाए हुए है|”
प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर कि वह भाजपा के संपर्क में हैं.. सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा, “वह (PK) अपने प्रचार के लिए बोलते हैं और जो चाहें बोल सकते हैं, हमें परवाह नहीं है। वह युवा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “ एक समय था जब मैं उनका सम्मान करता था....लेकिन अब मैं नहीं जानता, उनके दिमाग में क्या चल रहा है..."| उन्होंने कहा, “जिनका मैं सम्मान करता था उन्होंने मेरा अपमान किया है|”