मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को लगा एक और बड़ा झटका, लालू यादव के समधी समेत तीन MLAs ने थामा JDU का दामन

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले राजद को गुरुवार को जोरदार झटका लगा, जब पार्टी के तीन विधायकों ने बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) का दामन थाम लिया। दल बदलने वालों में राजद अध्यक्ष लालू प्…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को लगा एक और बड़ा झटका, लालू यादव के समधी समेत तीन MLAs ने थामा JDU का दामन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को लगा एक और बड़ा झटका, लालू यादव के समधी समेत तीन MLAs ने थामा JDU का दामन | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले राजद को गुरुवार को जोरदार झटका लगा, जब पार्टी के तीन विधायकों ने बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) का दामन थाम लिया। दल बदलने वालों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय भी शामिल हैं ।जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीजेन्द्र यादव और मंत्री श्रवण कुमार ने तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।




जदयू में शामिल होकर तीनों विधायक चंद्रिका राय, फराज फातमी और जयवर्धन यादव ने खुशी का इजहार किया। संकल्प लिया कि इस बार जदयू को चुनाव में और मजबूत बनाना है साथ ही सीएम नीतीश कुमार को फिर से बिहार का सीएम बनाना है।





बता दें कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्‍वर्या राय के साथ लालू के बेटे तेज प्रताप यादव  की शादी हुई है, लेकिन तेज प्रताप यादव ने तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है। इस शादी को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं हैं। फिलहाल ऐश्‍वर्या अपने पिता के पास रह रहीं हैं। इस कारण दोनों परिवारों के रिश्‍ते में दरार आ चुकी है।






इससे पहले बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले ही विपक्षी दल के महागठबंधन को झटका लगा है। महागठबंधन के प्रमुख घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने गुरुवार को महागठबंधन से नाता तोड़ लिया।पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' की गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पार्टी की कोर कमिटी और वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से महागठबंधन से नाता तोड़ने का निर्णय लिया गया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।