मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे दो उप-मुख्यमंत्री

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार सोमवार को बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में अपराह्न 4.30 बजे आयोजित एक समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद…

नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे दो उप-मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे दो उप-मुख्यमंत्री | फ़ोटो: TVL News

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार सोमवार को बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में अपराह्न 4.30 बजे आयोजित एक समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की संभावना है।




मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री होगे, कटिहार से चौथी बार विधायक बने तारकिशोर प्रसाद का उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बेतिया की विधायक रेणु देवी के भी उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है।





निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे: भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद



बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए। एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लोग काम करते ही रहते हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हमारी कोशिश यही है कि उस पर खरा उतरें: भाजपा नेता रेणु देवी





जदयू की तरफ से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। भाजपा की तरफ से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा शपथ ले सकते हैं। वहीं, वीआईपी की तरफ से मुकेश सहनी और हम की तरफ से संतोष मांझी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।