मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी के चुनाव और बिहार की सरकार दोनों अलग, बिहार में हमारा गठबंधन.: यूपी चुनाव में JDU के चुनाव लड़ने पर भाजपा

पटना : UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू ने भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद भाजपा जदयू गठबंधन पर बिहार में यूपी चुनाव का असर की बात कही जा रही है…

यूपी के चुनाव और बिहार की सरकार दोनों अलग, बिहार में हमारा गठबंधन.: यूपी चुनाव में JDU के चुनाव लड़ने पर भाजपा
यूपी के चुनाव और बिहार की सरकार दोनों अलग, बिहार में हमारा गठबंधन.: यूपी चुनाव में JDU के चुनाव लड़ने पर भाजपा | फ़ोटो: TVL News

 पटना : UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू ने भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद भाजपा जदयू गठबंधन पर बिहार में यूपी चुनाव का असर की बात कही जा रही है, इस बीच बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि,'' बिहार में NDA के साथ हमारा गठबंधन सही चल रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव और बिहार की सरकार दोनों अलग हैं|



यूपी विधानसभा चुनाव में JDU के चुनाव लड़ने की ख़बर पर बिहार के डिप्टी CM और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा,''JDU यूपी चुनाव पर पार्टी क्या निर्णय लेती है मैं उसपर टिप्पणी नहीं करना चाहता। बिहार में NDA के साथ हमारा गठबंधन सही चल रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव और बिहार की सरकार दोनों अलग हैं|



वही, यूपी चुनाव में JDU के चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा हैं कि जदयू का यूपी में चुनाव लड़ने का असर बिहार में नहीं होगा। बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है। जदयू पहले भी गुजरात, बंगाल, मणिपुर में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ चुकी है।



बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा बिहार में बिहार की बेहतरी के लिए एनडीए में मजबूती के साथ खड़ी है और नीतीश कुमार के साथ 5 साल सरकार चलेगी। बिहार में भाजपा जदयू का गठबंधन मजबूत है। जदयू केंद्र में साथ रहते हुए पहले भी कई राज्यों में अलग चुनाव लड़ी है। इसका बिहार में कोई असर गठबंधन पर नहीं होगा। 



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।