पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया, 10 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला सकते हैं| जेपी नड्डा के यान पर चिराग पासवान ने कहा, ‘बीजेपी के नेता इतने भ्रष्ट सीएम के सामने क्यों सिर झुका रहे हैं? ऐसी टिप्पणी से उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और मतदाता निराश हैं। सीएम खुद जानते हैं कि वह जीतने वाले नहीं हैं|
चिराग पासवान ने कहा,'भाजपा के नेता मुख्यमंत्री जी को लेकर इतने नतमस्तक क्यों हो रहे हैं? जो बात वो कह रहे हैं वो ठीक कह रहे हैं उनको(नीतीश कुमार) सीट नहीं आएगी| पासवान ने कहा, ‘इसमें कहीं कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए 10 नवंबर के बाद पुन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला सकते हैं|
चिराग पासवान ने कहा,'पीएम नरेंद्र मोदी खुद बिहार में इतनी रैलियां कर रहे हैं। वह बहुत प्रयास कर रहे हैं क्योंकि सभी जानते हैं कि वर्तमान सीएम नीतीश कुमार के नाम पर एक भी बिहारी मतदान नहीं करेगा|
पासवान ने कहा,''सात निश्चय' घोटाला बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। चिंता तब और बढ़ जाती है जब सात निश्चय पार्ट-2 लाने की बात की जाती है, पहले ये तो बताइये कि सात निश्चय पार्ट-1 में जो वादें किए गए क्या आपने उन्हें पूरा किया?