मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया सांग पिपरा के पतवा

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की रोमांटिक जोड़ी में बहुत ही रोमांटिक गाना 'पिपरा के पतवा' ऑडियंस के बीच आ गया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसि…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया सांग पिपरा के पतवा
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया सांग पिपरा के पतवा | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की रोमांटिक जोड़ी में बहुत ही रोमांटिक गाना 'पिपरा के पतवा' ऑडियंस के बीच आ गया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।यह रोमांटिक गाना भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है। इस फिल्म में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री बहुत लाजवाब है, जोकि उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। इसी फ़िल्म का यह वीडियो सांग 'पिपरा के पतवा' बिग लेबल शूट किया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। इस गाने में पवन शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिख रहे हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा स्काई कलर साड़ी में कयामत ढा रही हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी खूब भा रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। गाने का बोल बड़ा ही प्यारा है। गाने के वीडियो स्मृति सिन्हा कहती हैं कि 'पिपरा के पतवा जइसन डोलेला करेजवा हमरो, धरेला कलाई चुड़िया टूटेला...' तो जवाब में पवन सिंह कहते हैं कि 'जहिया से लागल बा लगनिया रनिया, हमरा मनवा के भीतर लड्डू फूटेला...'


इस रोमांटिक सांग को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके गीतकार संतोष उत्पाती हैं। संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। दर्शकों को यह गाना 'पिपरा के पतवा' काफी पसंद भी आ रहा है। और फिर पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। भोजपुरिया दर्शकों को पवन सिंह के गानों व फिल्मों का इंतजार रहता है। यह सांग भी उनके फैंस के बीच खूब लाइक किया जा रहा है।


जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म जियो स्टूडियो पर एकदम फ्री में देखी जा सकती है।

बता दें कि इस फ़िल्म का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है, जोकि यूट्यूब पर छा गया है। क्योंकि इसमें पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की लाजवाब जोड़ी नजर आ रही है। अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें रोमांस और इमोशन ड्रामा से भरपूर है। फिल्म में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का संध्या है। ट्रेलर में आपको लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है। इसमें दर्शकों को पवन सिंह का रोमांटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिलेंगे, वही दर्शकों को स्मृति सिन्हा का खूबसूरत अंदाज में देखने को मिल रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।