पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नकली अवैध शराब की बिक्री करते हुए दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|
थाना सुनगढ़ी पुलिस ने नकली अवैध शराब की बिक्री करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने बताया,' थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कालोनी मे विश्वसनीय सूचना पर सर्वेश गंगवार के यहां दबिश दी गई तो लाकडाउन का उल्लघन करके सर्वेश गंगवार व उसकी पत्नि कुमकुम गंगवार व उसकी मां कमला गंगवार परचून की दुकान के सहारे अरुणाचल प्रदेश राज्य की गोल्ड विश्की शराब के नकली रेपर उत्तर प्रदेश मे निर्मित देशी शराब पव्वा मे चस्पा करके बेशकीमती दामो मे बेच रहे थे।
पुलिस ने बताया,''जिनके कब्जे से 90 पव्वा व नकली रेपर बरामद हुये है। जिसमे कुल 2 पेटी शराब नकली व 06 वर्क रेपर झूम मार्का कुल पव्वा 28 पव्वा रंग लाल, 25 पव्वा देशी शराब रंग सफेद, नकली रेपर 555 गोल्ड विस्की मार्का व 15 पव्वा रंग सफेद देशी शराब ठेका झम मार्का व 01 अदद पव्वा देशी रंग लाल 555 गोल्ड विस्की मार्का बरामद की गई।
सर्वेश गंगवार अरुणाचल प्रदेश से शराब लाकर अपनी दुकान मे नकली रेपर लगाकर बेचता थ जिसका मु0अ0स0-146/21 धारा-420/467/468/471/188/269/270 भादवि व % महामारी अधि0 1897 व 60(1) Ex.Act थाना सुनगढी पीलीभीत पर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सर्वेश गंगवार (उम्र 28 वर्ष) पुत्र कुँवरसेन गंगवार
2. कमला गंगवार (उम्र 52 वर्ष) पत्नी कुँवरसेन गंगवार
3. कुमकुम गंगवार (उम्र 26 वर्ष) पत्नी सर्वेश गंगवार ,निवासी छत्रपति शिवाजी कालोनी थाना सनगढी पीलीभीत