मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP PET Exam: पीलीभीत में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

पीलीभीत: पीलीभीत में UPSSSC द्वारा आयोजित PET-2022 परीक्षा में कथित तौर पर फर्जी आईडी-कार्ड का उपयोग करने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया। PET-2022 परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे किसी दूसरे…

UP PET Exam: पीलीभीत में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
UP PET Exam: पीलीभीत में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया | फ़ोटो: TVL News

पीलीभीत:   पीलीभीत में UPSSSC द्वारा आयोजित PET-2022 परीक्षा में कथित तौर पर फर्जी आईडी-कार्ड का उपयोग करने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया। PET-2022 परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 



मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बेनहर पब्लिक स्कूल की है। यहां PET-2022 परीक्षा की पहली पाली में लखीमपुर खीरी निवासी बृजेश कुमार सिंह नाम का युवक फर्जी एडमिट कार्ड के सारे दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।



पीलीभीत ASP पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा,'परीक्षा के दौरान छात्र की आईडी चेक की गई जिसमें उसके में नाम की भिन्नता पाई गई, छात्र को हिरासत में लिया गया|



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के बांकेगंज का रहने वाला है। आरोपी का असली नाम बृजेश कुमार सिंह है। वह आकाश नाम के व्यक्ति के एडमिट कार्ड पर परीक्षा देता पकड़ा गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।