मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है| प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है| प्रतापगढ़ में शादी समारोह में वापस लौट रही एक बोलेरो और ट्र…

प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 बच्चों समेत 14 की मौत
प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 बच्चों समेत 14 की मौत — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है| प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है| प्रतापगढ़ में शादी समारोह में वापस लौट रही एक  बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर में 14 लोगों की जान चली गई है|



प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर पुलिस थाने के अंतर्गत प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर एक वाहन की एक ट्रक से टक्कर होने के बाद वाहन में यात्रा कर रहे 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई।



मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मानिकपुर थाना के देशराज इनारा का है जहां बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने खड़ी ट्रक में घुस गई। इस सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ है। सभी बाराती शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।



मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला और उन्हें लोगों को रेस्क्यू करने में तकरीबन दो घंटे का समय लग गया। पुलिस ने बताया कि पहले 5 लोगों के शव निकाले गए लेकिन फिर पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 9 और लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



जानकारी के मुताबिक हादसे में शिकार 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है|योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।