उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि जूना अखाड़ा और दो अन्य अखाड़ों के साथ महाकुंभ मेले के त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान के लिए जाने से पहले स्थिति नियंत्रण में है।
डीआईजी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "जूना अखाड़ा और दो अन्य अखाड़े अमृत स्नान के लिए जा रहे हैं । सब कुछ शांतिपूर्ण है और स्थिति नियंत्रण में है... चूंकि बहुत सारे भक्त थे, इसलिए अखाड़ों ने हमें प्रस्ताव दिया
महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं. 30 लोगों की मौत हुई है. घायलों का कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस हादसे पर डीआईजी कुंभ और मेला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. डीआईजी ने कहा, आज महाकुंभ प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव बना.
इस वजह से बैरिकेड्स टूट गए. इसके बाद भीड़ ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया. कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.