मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रयागराज न्यूज़ : शादी के दूसरे दिन दुल्हन बनी मां: प्रयागराज में बच्चे को जन्म दिया

प्रयागराज में शादी के 2 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद ससुराल वालों ने बहू को अपनाने से इनकार…

प्रयागराज न्यूज़ : शादी के दूसरे दिन दुल्हन बनी मां: प्रयागराज में बच्चे को जन्म दिया
प्रयागराज न्यूज़ : शादी के दूसरे दिन दुल्हन बनी मां: प्रयागराज में बच्चे को जन्म दिया | फ़ोटो: TVL News


प्रयागराज में शादी के 2 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद ससुराल वालों ने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने कहा- यह मेरा बच्चा नहीं है। मेरी 4 महीने पहले ही शादी तय हुई थी। वहीं, दुल्हन के मायके वालों का कहना है कि शादी से पहले दोनों का मिलना-जुलना था। विवाद के चलते गांव में पंचायत हुई, जिसके बाद दुल्हन बच्चे को लेकर मायके चली गई।


यह तस्वीर 24 फरवरी को शादी के दिन की है। जब वरमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे।


प्रयागराज के करछना तहसील के युवक की 24 फरवरी को जसरा गांव में बारात गई थी। शादी के समय लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। देर रात तक शादी का कार्यक्रम चलता रहा। शादी के अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई।


दूल्हे की मां ने बताया- विदाई के बाद घर पहुंची नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए आस- पड़ोस के लोग और रिश्तेदार आने लगे। दिनभर मुंह दिखाई का कार्यक्रम चला। इसके बाद सभी सोने चले गए। अगले दिन 26 फरवरी की सुबह बहू उठी, तो उसने सबको चाय बनाकर पिलाई। घर में खुशहाली का माहौल था। 26 फरवरी को अचानक शाम के समय बहू ने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। हम लोग तुरंत उसको करछना CHC ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों ने कहा- आप लोग फॉर्म पर साइन कर दीजिए। तुरंत इन्हें डिलीवरी के लिए ले जाना होगा। करीब 2 घंटे बाद बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया।


इस सूचना पर हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें? हमने तुरंत दुल्हन के मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।