भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग व्यवस्था के लिहाज इसे अब तक का सबसे अच्छा कुंभ बता रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा,
“भाजपा वालों के लिए यही कहना है कि कुंभ में आएं, तो सहनशीलता के साथ स्नान करें, क्योंकि लोग यहां दान-पुण्य के लिए आते हैं, किसी ‘वाटर स्पोर्ट्स’ के लिए नहीं।”
सपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर पोस्ट किया, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
” इस पोस्ट के साथ सपा प्रमुख की संगम में स्नान करने की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इससे पहले, 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर अखिलेश ने हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई थी।
इस महीने की शुरुआत में यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे, अखिलेश ने कहा था कि वह हमेशा धार्मिक समागम में जाते रहे हैं।
उन्होंने कहा था, "कुछ लोग पुण्य पाने के लिए गंगा में स्नान करने जाते हैं, तो कुछ लोग दान देने जाते हैं
और कुछ अपने पापों को धोने जाते हैं। हम पुण्य और दान दोनों के लिए जाएंगे।" अखिलेश ने 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान किया था।