मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रयागराज में देसी बम से हमला: अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास “फटा” देसी बम

प्रयागराज: प्रयागराज के कटरा में गोबर गली इलाके में देसी बम फटा। पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व MLA अशरफ की हत्या के तीन दिन बाद अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास ''देसी बम'' फटा है| बताय…

प्रयागराज में देसी बम से हमला: अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास “फटा” देसी बम
प्रयागराज में देसी बम से हमला: अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास “फटा” देसी बम | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज के कटरा में गोबर गली इलाके में देसी बम फटा। पूर्व सांसद  अतीक अहमद और पूर्व MLA अशरफ की हत्या के तीन दिन बाद अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के घर के पास ''देसी बम'' फटा है| बताया जा रहा है कि, दो पक्षों के आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देसी बम से हमला किया| इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, प्रयागराज पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। बाबत दयाशंकर मिश्रा, उनके घर के पास तीन बम फेंके गए। उन्होंने कहा,''यह सब मुझे डराने के लिए किया जा रहा है।''



प्रयागराज पुलिस ने बताया,''थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत कटरा में गोबर वाली गली में बम चलने की सूचना प्राप्त हुई| मौके पर थाना कर्नलगंज पुलिस मौजूद है। जांचोपरांत प्रकाश में आया है कि दो पक्षों द्वारा आपसी विवाद के चलते बम फेकने की घटना कारित की गयी है। मौके पर कोई हताहत नही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।''


पुलिस ने कहा,''अतीक अहमद के वकील के घर पर हमले की बात पूर्णतः असत्य है। कृपया भ्रामक खबर न प्रसारित करें।''



प्रयागराज पुलिस आयुक्त ने बताया,'''मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हर्षित सोनकर, आकाश सिंह छोटू रानू और रौनक यादव के बीच कुछ विवाद था। इसके बाद, हर्षित सोनकर ने आकाश पर देसी बम से हमला किया। किसी को चोट नहीं आई।  घटना दयाशंकर मिश्रा के आवास के पास हुई। मिश्रा पर हमला की अफवाह झूठी है। मौके पर जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।