मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेगुनाह छात्रों पर हिंसक प्रहार…हॉस्टलों में तोड़फोड़... 'शर्मनाक एवं घोर निंदनीय': योगी सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश, बोले - जब भी युवाओं ने नौकरी मांगे, तब-तब सरकार ने उन पर डंडों से प्रहार किया

लखनऊ: ' उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख…

बेगुनाह छात्रों पर हिंसक प्रहार…हॉस्टलों में तोड़फोड़... 'शर्मनाक एवं घोर निंदनीय': योगी सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश, बोले - जब भी युवाओं ने नौकरी मांगे, तब-तब सरकार ने उन पर डंडों से प्रहार किया
बेगुनाह छात्रों पर हिंसक प्रहार…हॉस्टलों में तोड़फोड़... 'शर्मनाक एवं घोर निंदनीय': योगी सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश, बोले - जब भी युवाओं ने नौकरी मांगे, तब-तब सरकार ने उन पर डंडों से प्रहार किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  ' उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों के साथ बीजेपी सरकार का दुर्व्यवहार उनके पतन का कारण बनेगा।  उधर तूल पकड़ता देख मामले में योगी सरकार को एक्शन लेना पड़ा है। SSP ने तत्काल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। सस्पेंड होने वालों में इंस्पेक्टर राकेश भारती (प्रभारी मीडिया सेल), SI शैलेन्द्र यादव (सहायक प्रभारी मीडिया सेल), SI कपिल कुमार चहल (चौकी प्रभारी ऐनी बेसेंट, थाना कर्नल गंज), आरक्षी मोहम्मद आरिफ़ (थाना शिव कुटी), आरक्षी अच्छे लाल और दुर्वेश कुमार (थाना शिव कुटी) शामिल हैं।



 हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ और छात्रों को पीटते हुए पुलिस के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें कहीं पुलिस वाले छात्रों को दौड़ा कर पकड़ने के साथ ही लाठी से पीट रहे हैं, तो कहीं पुलिसकर्मी छात्रों के कमरे के दरवाजों को राइफल के बट से पीट कर उन्हें बाहर आने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने छात्रों को लॉज और हॉस्टल में घुसकर पीटा है, जिसका वीडियो सामने आया है| घटना का वीडियो आने के बाद लगातार विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है|



बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्मनाक एवं घोर निंदनीय

छात्रों की 'बर्बर पिटाई 'को लेकर अखिलेश यादव ने कहा,'' इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है!



जब भी युवाओं ने नौकरी मांगे, तब-तब योगी सरकार ने उन पर डंडों से प्रहार किया

अखिलेश यादव ने कहा,'''जब भी युवाओं ने नौकरी, उनके अधिकार मांगे, तब-तब राज्य सरकार ने उन पर डंडों से प्रहार किया। बदकिस्मती से पुलिस ने युवकों की तलाश की, हॉस्टल में तोड़फोड़ की, छात्रों को मारा। यहां कई परीक्षाएं रद्द, पेपर लीक हुआ है,  इस कारण युवा सरकार से नाराज है| युवा इस बार इस सरकार के खिलाफ हैं|  उन्होंने आगे कहा, “गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है| हमारा संविधान, हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा जब युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा| वे युवाओं को डंडों से मार रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं| इस बार बीजेपी को हराने के लिए हर युवा काम करेगा|




 गौर हो कि,रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी के अभ्यर्थियों द्वारा रेलवे ट्रैक जामकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने बर्बरता से पिटाई की। पहले रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया और फिर लॉज और छात्रावासों में घुसकर अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसा दीं। जब पुलिस की लाठी से बचने के लिए छात्रों ने कमरे बंद किए तो बंदूक की बट और धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया और कमरे से निकाल-निकाल कर छात्रों को बेरहमी से पीटा। कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से पुलिस की पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। प्रतियोगियों में भी इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है।



यह पुलिस का दमनकारी रवैया

प्रियंका गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए। युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और भाजपा का अहंकार चूर-चूर होगा। युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे। 



प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज में और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना एवं उनको पीटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।




कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा,';;रेलवे एनटीपीसी व ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े युवाओं पर दमन की जितनी निंदा की जाए, कम है। सरकार तुरंत  दोनों परीक्षाओं से जुड़े युवाओं से बात करके उनकी समस्याओं का हल निकाले। छात्रों के हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और सर्च की कार्रवाई पर रोक लगाए।गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने के चलते उनको नौकरी से प्रतिबंधित करने वाला आदेश वापस लिया जाए। प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मेरी अपील है कि सत्याग्रह में बहुत ताकत होती है। शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह के मार्ग पर चलते रहिए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।