लखनऊ: पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व MLAअशरफ अहमद के तीनों शूटरों, अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज जेल से प्रतापगढ़ की ज़िला जेल स्थानांतरित कर दिया गया। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार -15 अप्रैल को हत्या करने वाले तीन शूटर लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जिला जेल स्थानांतरित कर दिया. यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार पर की गई है।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद नैनी जेल भेज दिया गया था। तीनों आरोपियों को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है और जेल अधिकारी उनकी विशेष निगरानी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें :पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या
15 अप्रैल की रात को अतीक -अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय यूपी पुलिस की हिरासत में हॉस्पिटल के बाहर ही गोली मार दी गई थी|। इस हत्या को तब अंजाम दिया जब मीडिया अतीक और अशरफ से सवाल कर रही थी। हत्या के तुरंत बाद शूटरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था| अतीक अहमद को उसी दिन गोली मारी गई थी, जिस दिन यूपी पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए उसके बेटे असद अहमद और मकसूदन के बेटा गुलाम को दफनाया गया था।
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को अतीक अहमद की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है। पैनल का नेतृत्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे और इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीके सोनी और पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला