प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद के ऑफिस में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू मिला। ACP प्रयागराज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा, "आज ही हमें सूचना मिली की (अतीक अहमद के)चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे दिख रहे हैं। हमने जांच के लिए FSL की टीम बुलाई है। नीचे सीढ़ी के पास लाल रंग के खून नुमा धब्बे दिख रहे हैं और अंदर किचन के पास भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं|
ACP प्रयागराज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा, "मैंने खुद जांच की है, सीढ़ी के पास और किचन के बगल में खून के धब्बे मिले हैं...|FSL टीम पहुंचने वाली है| जांच कर रहे हैं,.... सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी...":
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस हिरासत में प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर शनिवार देर रात (15 अप्रैल, 2023 को) गोलियों से भून डाला गया था| इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी| अतीक अहमद को उसी दिन गोली मारी गई थी, जिस दिन यूपी पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए उसके बेटे असद अहमद (और मकसूदन के बेटा गुलाम) को दफनाया गया था। अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था|
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीन शूटरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) ने ‘मेड इन तुर्की’ 30 बोर की पिस्टल ( एक की कीमत ₹8 लाख) का इस्तेमाल किया था| यह पिस्टल तुर्की में बनती है और गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर इसे यहां लाया जाता है| भारत में इस पिस्टल पर बैन लगा हुआ है| हत्याकांड को अंजाम देने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं|
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला
पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व MLAअशरफ अहमद के तीनों शूटरों- अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को 17 अप्रैल को प्रयागराज नैनी जेल से प्रतापगढ़ की ज़िला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ के तीनों शूटरों को प्रयागराज से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को रविवार- 16 अप्रैल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद नैनी जेल भेज दिया गया था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या करने वाले शूटरों- लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जिला जेल स्थानांतरित कर दिया था|
यह भी पढ़ें:“ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द