प्रयागराज में छात्रों से भरी बस पलटी: दो बच्चों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
प्रयागराज: प्रयागराज के सैदाबाद क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई| जबकि 25-30 से ज्यादा बच्चे घायल हैं।…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
प्रयागराज में छात्रों से भरी बस पलटी: दो बच्चों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल | फ़ोटो: TVL News
प्रयागराज: प्रयागराज के सैदाबाद क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई| जबकि 25-30 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। हादसे के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बस में लगभग 83 लोग सवार थे। जिसमें 40 छात्र और 35 छात्राएं और 8 स्कूल की स्टाफ थीं।
बस जौनपुर के परमलपुर में कांति देवी पब्लिक स्कूल की है। स्कूली बच्चे बस में सवार होकर टूर पर प्रयागराज आ रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बस सैदाबाद के भेस्की गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस पलट गई। हादसे में अंकित और अनुराग की हादसे में मौत हो गई। अनुराग और उसकी बहन अनु दोनों बस में सवार थे। जबकि करीब 30 घायल हैं|
प्रयागराज के ACP अभिषेक अग्रवाल ने कहा,''सैदाबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में 2 की मृत्यु हो गई है, दोनों छात्र थे। घायल बच्चों को पुलिस और प्रशासन द्वारा उपचार के लिए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।