मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माघ मेले में धर्मांतरण की साजिश: मदरसा शिक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो पहले हिंदु थे...अब मुस्लिम हो गए; हिंदू-मुस्लिम धर्म से जुड़ी 204 किताबें बरामद

प्रयागराज: प्रयागराज में ''माघ मेला'' में हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के आशय से अपनी पहचान छिपाकर कूटरचित संदिग्ध इस्लामिक और हिंदू धर्म के पुस्तके बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। यह गिरोह…

माघ मेले में धर्मांतरण की साजिश: मदरसा शिक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो पहले हिंदु थे...अब मुस्लिम हो गए; हिंदू-मुस्लिम धर्म से जुड़ी 204 किताबें बरामद
माघ मेले में धर्मांतरण की साजिश: मदरसा शिक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो पहले हिंदु थे...अब मुस्लिम हो गए; हिंदू-मुस्लिम धर्म से जुड़ी 204 किताबें बरामद | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज में ''माघ मेला'' में हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के आशय से अपनी पहचान छिपाकर कूटरचित संदिग्ध इस्लामिक और हिंदू धर्म के पुस्तके बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।  यह गिरोह मेला में धार्मिक किताबों के साथ ही आपत्तिजनक साहित्य भी बंटवाने का काम कर रहा था| प्रयागराज की थाना दारागंज व SOG की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरोह के सरगना मदरसा शिक्षक महमूद हसन गाजी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया| भारी संख्या में अप्रमाणित पुस्तकें बरामद हुई है|



गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम महमूद हसन गाजी, मोहम्मद मोनिश और समीर है। सरगना महमूद हसन गाजी प्रयागराज के एक मदरसे का शिक्षक है।  इनके पास 204 संदिग्ध धार्मिक पुस्तकें, 3 एंड्रॉयड फोन, 2600 रुपये नकद, 1 ठेला (पुस्तक बेचने के लिए ) और 1 संदिग्ध डायरी बरामद हुई है। 


प्रयागराज के अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) सतीश चंद्रा ने बताया,'''2 लड़को को गिरफ़्तार किया गया है जो इस्लाम, हिंदू धर्म के धार्मिक साहित्य बेचते थे। इन्होंने हिंदु धर्म के ग्रंथों के कुछ श्लोकों की अपने ढंग से व्याख्या की है। 



एडीसीपी अपराध सतीश चंद्रा ने बताया,'पूछताछ में पता चला कि ये दोनों (आशीष कुमार गुप्ता व नरेश कुमार ) पहले हिंदु थे, अब धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम (मो. मोनिश व समीर) हो गए हैं| एक मदरसा शिक्षक मो. गाजी इन्हें पुस्तकें उपलब्ध करा रहा था। जिन लोगों को ये पुस्तकें देते थे उनकी तस्वीरें खींचते थे, पते भी लेते थे। ये जानकारी मो. गाजी को देते थे,वे अबू धाबी में किसी को ये जानकारी देता था,वहां से इन्हें पैसे मिलते थे। इन किताबों में ISBN नंबर नहीं है|



पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास है जो पुस्तकें बरामद हुई हैं, वे माघ मेले में बेची जा रही थीं। उनमें कुछ ही हिंदुओं की पुस्तकें हैं। बाकी इस्लाम धर्म से जुड़ी हैं। हिंदू धर्म की इन पुस्तकों में जो श्लोक लिखे हुए थे, उनकी इन्होंने गलत व्याख्या की है|



पुलिस के मुताबिक,''मदरसा शिक्षक महमूद हसन गाजी के तार अबू धाबी से जुड़े हुए हैं। गाजी मदरसे में पैगामे बहदानियत संस्था का प्रेसिडेन्ट है। वह वर्तमान में इस्लामिया हिमदादिया मदरसा मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज में शिक्षक के पद पर कार्यरत है, जो इस्लाम धर्म को बढ़ा-चढ़ा कर तथा हिन्दू धर्म की उपेक्षा करते हुये हिन्दू धर्म के वेद, ऋचाओ आदि से श्लोक प्रिन्ट कर उनके अर्थ का अनर्थ कर दुष्प्रचार करता है। वह ऐसी किताबों को छपवाकर गरीब लड़कों को धोखे से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराता है।




यह हुए गिरफ्तार

1- महमूद हसन गाजी पुत्र मो. अहसन निवासी मातीनपुर, किशनदासपुर थाना हुसैनगंज फतेहपुर, वर्तमान पता- जीटीबी नगर करेली।

2- मो. मोनिश उर्फ आशीष कुमार गुप्ता निवासी सुदनीपुर कला, हनुमानगंज थाना सरायइनायत, वर्तमान पता- जीटीबी नगर करेली।

3- समीर उर्फ नरेश कुमार सरोज पुत्र दुलारे निवासी छोटा लालापुर, चायल थाना पिपरी कौशाम्ब




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।