मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

इलाहाबाद HC के पास AG ऑफिस भवन में लगी भीषण आग: कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, 15 गाड़ियां मौके पर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एडवोकेट जनरल ऑफिस में आग लग गई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पास उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता का कार्यालय जिस भवन में स्थित है, उसमें आग लग गई| महाधिवक्ता कार्यालय 9…

इलाहाबाद HC के पास AG ऑफिस भवन में लगी भीषण आग: कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, 15 गाड़ियां मौके पर
इलाहाबाद HC के पास AG ऑफिस भवन में लगी भीषण आग: कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, 15 गाड़ियां मौके पर | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एडवोकेट जनरल ऑफिस में आग लग गई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पास उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता का कार्यालय जिस भवन में स्थित है, उसमें आग लग गई| महाधिवक्ता कार्यालय 9 मंजिल बिल्डिंग में है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी फिलहाल पता नहीं चला है।



भीम राव अंबेडकर भवन स्थित उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता के कार्यालय में आज आग लग गई। दमकल की कुल 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। आग से पांचवीं से (छठीं , सातवीं आठवीं) नवीं मंजिल प्रभावित है , घटना में कोई हताहत नहीं | हालांकि ढेर सारी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई|



 SSP शैलेश कुमार ने कहा, "सुबह आग लगने की खबर मिली थी, 15 गाड़ियां मौके पर हैं। पांचवे, छठे व सातवें फ्लोर पर आग पर काबू पा लिया गया है आठवें फ्लोर पर अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।"



बताया जा रहा है कि, महाधिवक्ता कार्यालय में सबसे पहले आठवीं मंजिल में आग लगी। जिसके बाद आग नवीं, छठीं और सातवीं मंजिल तक फैल गई। इस बिल्डिंग में रखे तमाम अहम दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। बिल्डिंग में कंटेम्ट सेक्शन, बेल सेक्शन, क्रिमिनल अपील सेक्शन, क्रिमिनल रिवीजन और सिविल सेक्शन की फाइलें रखी हुई थीं। हजारों महत्वपूर्ण फाइलें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।