मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“अगर आप कहीं से जल ले रहे हैं तो उसकी भरपाई भी करें..”: 'भूजल सप्ताह' के अवसर पर योगी

लखनऊ: उत्तरप्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने भूजल सप्ताह के अवसर पर अटल भूजल योजना के तहत डिजिटल भूजल रथ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लखनऊ से 'भूजल सप्ताह' के अवसर पर 'अटल भूजल योजना' के अंतर्गत…

“अगर आप कहीं से जल ले रहे हैं तो उसकी भरपाई भी करें..”: 'भूजल सप्ताह' के अवसर पर योगी
“अगर आप कहीं से जल ले रहे हैं तो उसकी भरपाई भी करें..”: 'भूजल सप्ताह' के अवसर पर योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तरप्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने भूजल सप्ताह के अवसर पर अटल भूजल योजना के तहत डिजिटल भूजल रथ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लखनऊ से 'भूजल सप्ताह' के अवसर पर 'अटल भूजल योजना' के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु डिजिटल भूजल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


उन्होंने कहा, "भूजल सप्ताह के आयोजन के पीछे जल संरक्षण की परंपरागत पद्धतियां थी उन्हें पुर्नजीवित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।"



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तरप्रदेश के अंदर डिजिटल भूजल रथ 10 जनपदों के 26 विकासखंडों के 550 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का एक कार्यक्रम डिजिटल रथ के माध्यम से आज आगे बढ़ाया जा रहा है|



जन-जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भूजल की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि और अनियंत्रित व अविवेकपूर्ण दोहन से भूजल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता में कमी आ रही है। आइए, इसके प्रति प्रदेश वासियों को जागरूक करें कि अगर हम कहीं से जल ले रहे हैं तो उसकी भरपाई तो होनी ही चाहिए।



उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "अगर किसी व्यक्ति ने बैंक में पैसे जमा किए हैं और वह उन पैसों को केवल निकालता रहेगा, पैसे नहीं जमा करेगा तो एक समय आएगा कि उसका अकाउंट खाली हो जाएगा। भूगर्भीय जल की यही स्थिति हम सबके सामने है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।