मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, संगम पर स्नान तथा पूजन के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से की भेंट

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं| मौनी अमावस्या के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई| प्रियंका गांधी ने संगम पर बेटी के साथ पूजा-अर्चन…

प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, संगम पर स्नान तथा पूजन के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से की भेंट
प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, संगम पर स्नान तथा पूजन के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से की भेंट | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं| मौनी अमावस्या के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई| प्रियंका गांधी ने संगम पर बेटी के साथ पूजा-अर्चना की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक आनंद भवन का दौरा किया|




संगम पर स्नान तथा पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से भेंट की। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि ययहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य जी और मेरे परिवार का पुराना रिश्ता रहा है। 1990 में जब पिताजी चुनाव हारे थे, तो उन्होंने नए घर में प्रवेश किया था, उनके गृह प्रवेश की पूजा शंकराचार्य जी ने ही की थी|




प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'आज मौनी अमावस्या के दिन देश भर के बहनों भाइयों संग पवित्र संगम पर स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहुत दिनों से गंगा जी में नाव चलाने की साध भी पूरी हुई। जय माँ गंगे....




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक अन्य ट्वीट में लिखा,''जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी से मेरी बचपन की स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने मेरे पिता के रहते हुए 1990 में हमारी गृह प्रवेश की पूजा करायी थी। आज उनके सानिध्य में देश और धर्म की उदारता और सद्भाव की चर्चा की।




इससे पहले संगमनगरी प्रयागराज में अपने पुरखों के स्मृति स्थल आनंद भवन आकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी भाव विभोर हो गईं। अपने बच्‍चों के साथ प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी ने अपने पैतृक आवास आनंद भवन में अपने पुरखों को याद किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की स्मृतिका पर पुष्पांजलि के साथ ही पंडित मोती लाल नेहरू व इंदिरा गांधी को भी नमन किया।




इसके बाद बैठक की और फिर यहां पर स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियोंं के स्वजन से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताया। इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश तथा प्रयागराज के नेताओं के साथ उनका स्वागत वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने किया। वह कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना के साथ दिल्ली से आई हैं। उनके स्वागत में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सैकड़ों छात्र पहुंच चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से यहां व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।