मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

निर्माता-निर्देशक अजय राम का ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" हुआ लॉन्च

मुंबई (अनिल बेदाग) : ओटीटी के इस दौर में अब बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक अजय राम ने भी अपना ऐप लांच कर दिया है. यह ओटीटी ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" 11 जून 2025 से स्ट्रीम हो गया है। दर्शकों के लिए…

निर्माता-निर्देशक अजय राम का ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" हुआ लॉन्च
निर्माता-निर्देशक अजय राम का ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" हुआ लॉन्च | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : ओटीटी के इस दौर में अब बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक अजय राम ने भी अपना ऐप लांच कर दिया है. यह ओटीटी ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" 11 जून 2025 से स्ट्रीम हो गया है। दर्शकों के लिए उपलब्ध दूसरे ऐप से यह इस मायने में अलग है कि इस पे अच्छे कंटेंट वाली फ़िल्में, वेब सीरीज और वेब फिल्म देखने को मिलेंगी।

सीआरएफ स्टूडियोज पर निर्माता निर्देशक अजय राम की रिलीज फ़िल्में "मैरेज डॉट कॉम, साक्षी, सस्पेंस, ओवर  टाईम, भड़ास दर्शाई जाएंगी. यह ऐप मैरेज डॉट कॉम से शुरू हुआ है। कुछ वेब सीरीज भी इसी पे स्ट्रीम होंगी। 

निर्माता निर्देशक अजय राम 15 जून को एक फिल्म "हाय जिंदगी" का मुहूर्त भी करने जा रहे हैं। फ़िलहाल वह अपनी वेब सीरीज खुद अपने प्रोडक्शन हाउस से बनाने और डायरेक्ट करने का इरादा रखते हैं। अगर कोई अच्छे कंटेंट वाली वेब सीरीज उनके पास आएगी तो वह उन्हें इस नए लांच हुए ऐप पर रिलीज करेंगे। 

निर्माता निर्देशक अजय राम का कहना है कि मास और क्लास दोनों तरह के दर्शकों के लिए वेब सीरीज बनाऊँगा. बोल्ड कंटेंट से परहेज करूंगा। इस ऐप पर वेब फिल्म, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्म उपलब्ध होंगी। वेब फिल्म और सीरीज में म्युज़िक भी होगा उसमे कुछ अच्छे गाने होंगे। करेंट अफेयर्स, हॉरर जैसी शैली में कंटेंट ज्यादा होंगे. एक सीरीज हम देश मे बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं पर भी बना रहे हैं।"

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।