मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

निर्माता रत्नाकर कुमार ने की बहू का मायका की घोषणा, शुरू की शूटिंग

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और दिग्गज फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक के बाद एक फिल्मों की घोषणा के साथ इनकी शूटिंग भी खत्म करते चले आ रहे हैं। हाल ही में निर्माता ने अपनी दो फ़िल्में कन्यादान और पैस…

निर्माता रत्नाकर कुमार ने की बहू का मायका की घोषणा, शुरू की शूटिंग
निर्माता रत्नाकर कुमार ने की बहू का मायका की घोषणा, शुरू की शूटिंग | फ़ोटो: TVL News

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और दिग्गज फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक के बाद एक फिल्मों की घोषणा के साथ इनकी शूटिंग भी खत्म करते चले आ रहे हैं। हाल ही में निर्माता ने अपनी दो फ़िल्में  कन्यादान और पैसे वाली बहू की शूटिंग के खत्म करने के बारे जानकारी साँझा की थी। अब निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म का नाम है 'बहू का मायका। जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशन पर शुरू भी कर डी गई है।


फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले किया जायेगा। वही इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड और जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। फिल्म की कहानी पारिवारिक होने वाली है। ये फ़िल्म दर्शकों को एक अलग ही तरह का अनुभव करने वाली है। जो दर्शकों के मन में घर कर जाएगी। फिल्म में दर्शकों जय यादव के साथ माही श्रीवास्तव की जोड़ी कमाल धमाल करती नजर आएगी।
फिल्म को लेकर निर्माता ने कहा कि अभी हम अपनी फिल्मों को कम्प्लीट करने में लगे हुए है। साल खत्म होने कि कगार पर है इसलिए हम सभी प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे हैं और नये साल में हम आपको कई नये धमाके लेकर आने वाले है। फिलहाल मैं आपको ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकता हूं लेकिन ये फिल्म आपको बहुत कुछ सोचने पाए मजबूर कर देगी.


फिल्म में जय यादव, माही श्रीवास्तव, श्रुति राव, माया यादव, विनोद मिश्रा, परी सिंघानिया, मटरू, नीलम पांडे, अनूप अरोरा, रोहित सिंह, डॉ. ब्रिजेश कुमार यदुवंशी, नीटू सिंह सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक सचिन यादव, पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीओपी सावन कुमार प्रजापति, राइटर शशि कुमार पांडे, म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।