पुणे:महाराष्ट्र के पुणे की एक कंपनी में भीषण आग लग गई।महाराष्ट्र के पुणे जिले में रासायनिक संयंत्र (chemical plant) में आग लगने से 18 की लोगों की मौत और पांच लोगों के लापता होने की खबर है| अधिकारियों ने इस घटना में कंपनी के 18 कर्मचारियों की मौत होने की पुष्टि की है|इनमें 15 महिलाएं व दो पुरुष हैं। 20 कर्मचारियों को बचा लिया गया है।"
अग्निशमन विभाग ने बताया,''अब तक 17 शव बरामद हुए है| हमने 17 शव बरामद किए हैं - 15 महिलाएं और 2 पुरुष। कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है| पीएम मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हुए आश्रितों को सहायता राशि की घोषणा की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब सवा पांच बजे लगी। यह संयंत्र पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। पुणे मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट प्राधिकरण पीएमआरडीए के अधीन कार्यरत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन दल ने 17 श्रमिकों के शव खोज लिए हैं।
पीएमआरडीए के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोड़े ने बताया कि आग प्लॉस्टिक पैकिंग के दौरान लगी। इसके बाद संयंत्र में धुआं इतना घना हो गया कि वहां कार्यरत महिला श्रमिकों को बाहर निकालने का रास्ता नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव कार्य रात नौ बजे तक जारी था। अब तक 15 महिलाओं व दो पुरुषों के शव निकाल लिए गए थे।
अमित शाह ने ट्वीट किया,'' पुणे में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूँ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ|