मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Punjab Municipal Elections 2021 Results: निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, CM कैप्टन सिंह ने पंजाब के लोगों को दिया धन्यवाद

चंडीगढ़: Punjab Civic Body Poll Result: पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और लगभग कांग्रेस पार्टी ने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया। कांग्रेस पहले नंबर पर, अकाली दल दूसरे…

Punjab Municipal Elections 2021 Results: निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, CM कैप्टन सिंह ने पंजाब के लोगों को दिया धन्यवाद
Punjab Municipal Elections 2021 Results: निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, CM कैप्टन सिंह ने पंजाब के लोगों को दिया धन्यवाद | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: Punjab Civic Body Poll Result: पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और लगभग कांग्रेस पार्टी ने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया। कांग्रेस पहले नंबर पर, अकाली दल दूसरे नंबर पर, आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर और भाजपा चौथे नंबर पर  रही ।


पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया हैं| उन्होंने कहा,''मैं पंजाब के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं कि आपने कांग्रेस पार्टी को समर्थन किया। ऐसे नतीजे कभी भी पहले किसी भी पार्टी को नहीं मिले हैं|




पंजाब CM ने राज्य के निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे न केवल पंजाब सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और कार्यक्रमों का सत्यापन हुआ है, बल्कि जनता ने प्रमुख विपक्षी दलों के जन-विरोधी कार्यों को पूरी तरह अस्वीकार किया है।



पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया। इसके अलावा नगर काउंसिल और नगर पंचायत के चुनाव में से 109 सीटों में से 104 के नतीजे अब तक घोषित हुए हैं इनमें से 98 कांग्रेस जीत चुकी है जबकि 5 सीटों के नतीजे आना अभी बाकी हैं।



स्थानीय न???काय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है।बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है। बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं

 राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था।मोहाली नगर निगम के नतीजों का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा।



अबोहर नगर निगम में कांग्रेस को 49 सीट

अबोहर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 49 और अकाली दल ने एक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला।



 

होशियारपुर में नहीं खुला अकालियों का खाता

होशियारपुर में कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्ड जीत लिए हैं। भाजपा को 4 और आप को 2 वार्डों में जीत हासिल हुई है। इस बार यहां अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।




मोगा में कांग्रेस को 20 सीटें

मोगा नगर निगम में कुल 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीत ली हैं। अकाली दल को 15, भाजपा को एक, आप को 4 और आजाद को 10 सीटें मिली हैं।




कपूरथला में कांग्रेस को 44 सीट 

कपूरथला निगम की 50 सीटों में कांग्रेस ने 44 सीटें जीत ली हैं। आजाद को 2, अकाली दल को 3 सीट मिली हैं। एक सीट पर मुकाबला टाई रहा है। भाजपा और आप खाता नहीं खोल पाए हैं। 




सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की करारी हार  

पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर भाजपा को हार का सामना। सभी 29 सीटें कांग्रेस के खाते में। शिअद अध्यक्ष और पूर्व विधायक जीएस बब्बेहाली के लिए झटका।




पठानकोट में 37 वार्डों में कांग्रेस की जीत

पठानकोट के सभी 50 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है।


कांग्रेस- 37

बीजेपी- 11

अकाली दल- 1

निर्दलीय- 1

AAP- 0



हरसिमरत कौर बादल के गढ़ बठिंडा में अकाली दल की बड़ी हार

बठिंडा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के गढ़ बठिंडा में अकाली दल की बड़ी हार हुई है।


बठिंडा नगर निगम

कुल सीटें – 50

कांग्रेस – 47

अकाली दल – 3

बीजेपी – 0

आम आदमी पार्टी – 0

निर्दलीय – 0




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।